Home » पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी के बाद बड़ी कार्रवाई : तीन हॉस्टलों को खाली करने का निर्देश, फायरिंग और बमबाजी से कैंपस में डर का माहौल

पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी के बाद बड़ी कार्रवाई : तीन हॉस्टलों को खाली करने का निर्देश, फायरिंग और बमबाजी से कैंपस में डर का माहौल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में बमबारी की घटना के बाद अब पटना पुलिस एक्शन में दिख रही है। घटना में शामिल युवकों को चिह्नित करने के साथ में तीन हॉस्टल में रह रहे छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश प्रशासन ने दिया है। गौरतलब हो कि 13 जुलाई को पटना कॉलेज के इकबाल हॉस्टल और जैक्सन हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान गोलीबारी और बमबाजी भी की गयी थी।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। फायरिंग और बमबाजी के बाद पुलिस जवान भागते दिखे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद कई युवकों को चिह्नित किया था। हाल के दिनों में पटना यूनिवर्सिटी में अक्सर बमबारी की घटनाएं हुई हैं। जिससे कैंपस का माहौल खाराब हो रहा है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटनाओं को लेकर काफी सख्ती दिखाई है। बमबाजी, फायरिंग और मारपीट की घटनाओं से कैंपस में दहशत का माहौल है। मामले में 10 छात्रों पर एफआईआर भी दर्ज की गयी है। अब प्रशासन ने पटना कॉलेज के तीन हॉस्टलों को तत्काल प्रभाव से खाली करने का आदेश दिया है।

READ ALSO : BIHAR : बांका में ट्रेन से कटकर तीन युवकों की मौत, मचा कोहराम, जाने कैसे हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि कैंटीन के पास छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प के बाद पत्थरबाजी, बमबारी और गोलीबारी शुरू हो गई थी। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने भी 14 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद उपद्रवी छात्र वहां से फरार हो गये थे। हॉस्टल बंद करने के निर्देश के साथ ही विश्वविद्यालय में छात्रावास में नये कमरे का अलॉटमेंट और रिन्यूअल पर भी रोक लगा दिया गया है। पटना यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर डॉ रजनीश कुमार ने बताया कि हालात को शांत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय और प्रशासन का अगला आदेश आने के बाद छात्रावास अलॉटमेंट और रिन्यूअल की प्रक्रिया शुरू करेगी।

Related Articles