Home » Mango Nagar Nigam Election : कांग्रेस से निलंबित होने के बाद फूट-फूट कर रोईं जेबा खान

Mango Nagar Nigam Election : कांग्रेस से निलंबित होने के बाद फूट-फूट कर रोईं जेबा खान

Mango Nagar Nigam Election : बन्ना गुप्ता पर लगाया संगठन पर दबाव बनाने का आरोप

by Mujtaba Haider Rizvi
Jeba Khan reacts emotionally after suspension from Congress during Mango Nagar Nigam election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो नगर निगम में मेयर पद की उम्मीदवार जेबा खान उर्फ शाइस्ता परवीन कांग्रेस से निलंबित होने के बाद सोमवार को फूट-फूट कर रोईं। उन्होंने पत्रकारों को अपना दर्द सुनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह पहुंचते ही रोने लगीं। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाए।

बन्ना पर लगाया संगठन पर दबाव बनाने का आरोप

उन्होंने कहा कि उनके निलंबन के पीछे बन्ना गुप्ता का दबाव है। उन्होंने संगठन पर दबाव बनाया। इसी के चलते पार्टी ने यह फैसला किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता रघुवर दास के साथ गलबंहिया करते हुए फोटो भी पत्रकारों को दिखाई और कहा कि बन्ना गुप्ता ने पार्टी के लिए कुछ नहीं किया। जेबा खान ने कहा कि वह कांग्रेस की सच्ची सिपाही रही हैं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भी शामिल रही हैं। जेब खान ने कहा कि अब उनका भविष्य जनता के हाथ में है। जनता जो फैसला करेगी वह मानेंगी।

मेयर पद के लिए नामांकन के बाद बढ़ी रार

गौरतलब है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को कांग्रेस ने मानगो में मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। जेबा खान ने भी सुधा गुप्ता के सामने अपना नामांकन कर दिया था। जेबा खान भी कांग्रेस की नेत्री थीं। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि जेबा खान को अपना नामांकन वापस लेने के लिए कहा गया था लेकिन वह नहीं मानीं। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक ने जेबा खान से बात की थी। लेकिन वह जिद पर अड़ी रहीं कि वह कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता के खिलाफ हर हाल में चुनाव लड़ेंगी। जेबा खान का कहना था कि यह मानगो का चुनाव है।

इसके बाद कांग्रेस के झारखंड सह प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने रविवार को जेबा खान को कांग्रेस से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था।

साल 2014 में राजनीति में उतरी थी जेबा खान

गौरतलब है कि जेबा खान साल 2014 में राजनीति में तब आई थीं जब जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार जेबा खान के पति फिरोज खान नामांकन के फौरन बाद जेल भेज दिए गए थे। पति के जेल जाने के बाद जेबा खान ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सरयू राय जीते थे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे थे। फिरोज खान को सिर्फ 1776 वोट मिले थे।

Read Also: Jamshedpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

Related Articles

Leave a Comment