Home » Municipal Elections News: मानगो वार्ड नंबर 12 में फाड़े जा रहे उम्मीदवार के बैनर- पोस्टर, राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Municipal Elections News: मानगो वार्ड नंबर 12 में फाड़े जा रहे उम्मीदवार के बैनर- पोस्टर, राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत

प्रत्याशी सुधा कुमारी ने मामले की जांच की उठाई मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
Mango Ward 12 candidate banner poster vandalism
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 12 में प्रत्याशी सुधा कुमारी का बैनर और पोस्टर फाड़े जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर इलाके में तनाव फैल रहा है। उनका आरोप है कि वार्ड नंबर 12 में अज्ञात लोगों ने उनके 200 से अधिक पोस्टर और बैनर फाड़ दिए हैं। सुधा कुमारी का कहना है कि प्रतिदिन उनके प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे चुनाव प्रक्रिया बाधित हो रही है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते ऐसा हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से मामले की शिकायत कर दी है।

उनका कहना है कि मानगो में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव जरूरी है। इसलिए सभी प्रत्याशियों को प्रचार का समान अवसर मिलना चाहिए और जो लोग बैनर पोस्टर फाड़ रहे हैं। उन पर कार्रवाई हो।

क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो रही है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं और जहां भी जाते हैं। यह लोग अराजकता फैलाते हैं। लोगों कहना है कि इसकी जांच हो ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Read Also: JHARKHAND HIGH COURT NEWS: न्यायमूर्ति से नोक-झोंक मामले में आ गया HC का फैसला, जानें क्या हुआ

Related Articles

Leave a Comment