Home » DELHI CRIME NEWS: दिल्ली पुलिस ने नाबालिग वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार बाइकें बरामद

DELHI CRIME NEWS: दिल्ली पुलिस ने नाबालिग वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार बाइकें बरामद

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NEW DELHI: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर थाने की पुलिस टीम ने पांच नाबालिग वाहन चोरों को पकड़ कर एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये सभी नाबालिग गैंग बनाकर इलाके में दोपहिया वाहन चुराते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि 26 जून को खिड़की एक्सटेंशन इलाके से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बाइक ब्लू डार्ट के पास पार्क की थी, जो बाद में गायब मिली। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से जांच की।

सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक दिखा, जिसकी तस्वीर पुलिस नेटवर्क में साझा की गई। एएनपीआर कैमरों की मदद से दो संदिग्धों को बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पहचाना गया। उनकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने मालवीय नगर से दो नाबालिगों को दबोचा। पूछताछ में तीन अन्य नाबालिगों की पहचान हुई और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक नाबालिग ने खुलासा किया कि उसे खास तौर पर स्प्लेंडर बाइक चुराने का शौक था। वह हमेशा मास्टर चाबी रखता और सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलें निशाना बनाता था। चोरी के बाद या पेट्रोल खत्म होने पर वह बाइक छोड़कर नई बाइक चुरा लेता था।

READ ALSO: Delhi News: दिल्ली सिंचाई विभाग में 4 करोड़ का घोटाला उजागर, फर्जी दस्तावेजों के दम पर हड़पी गई सरकारी राशि

Related Articles