नई दिल्ली: Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले उनकी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन अधिक चर्चा में है। उनकी प्री वेडिंग फंक्शन का एक इनविटेशन कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें इटली में एक शानदार प्री वेडिंग फंक्शन की बात कही गई है।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी होंगे शामिल
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी जुलाई में राधिका मर्चेंट से होने वाली है। इसके पहले उनका दूसरा प्री वेडिंग सेलिब्रेशन क्रूज पर होगा। 29 मई से लेकर 1 जून तक चलने वाले इस 4 दिन के फंक्शन में राधिका-अनंत के अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं।
वेडिंग कार्ड पर लिखा है -“La Vite E Un Viaggio”
राधिका-अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन का जो कार्ड सामने आया है वह वाइट और ब्लू कलर का है और उसमें यह कोटेशन लिखा है “ला विटे ई अन वियाजियो”, जिसका मतलब है “जीवन एक यात्रा है।” “इन दिनों जब दोस्त एक साथ आएंगे तो यह जीवन भर का रोमांच होगा।” सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस कार्ड को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
“सेलिब्रिटी एसेंट” क्रूज पर होगा प्री वेडिंग सेलिब्रेशन
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का शानदार प्री वेडिंग सेलिब्रेशन इटली के एक क्रूज पर होगा, जिसमें इटली से फ्रांस तक की यात्रा में पूरे प्री वेडिंग फंक्शन को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाएगा।
Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding- “ए रोमन हॉलीडे” है थीम
यह प्री वेडिंग फंक्शन पूरी तरीके से थीम बेस्ड होगी। जिसमें प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए सभी मेहमान इटली में सिसिली के शहर पर पलेर्मो में इकट्ठा होंगे। उसके बाद सभी क्रूज यात्रा में शामिल होंगे। सेलिब्रेशन के दौरान 29 मई की शाम को “तारों वाली रात” थीम रखा गया है। इसके अगले दिन का थीम “ए रोमन हॉलीडे” होगा।

Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding- थीम बेस्ड होगा फंक्शन
30 मई को रात में प्री वेडिंग फंक्शन की थीम “ला डोल्से फा निएंटे” होगी। इसके बाद रात एक बजे थीम “टोगा पार्टी” रखी गई है। अगले दिन ” वी टर्न्स वन अंडर द सन” की थीम पर सेलिब्रेशन होगा। अन्य थीम है “ले मास्करेड” और “पार्डन माई फ्रेंच”। सबसे अंतिम दिन शनिवार को सेलिब्रेशन की थीम “ला डोल्से वीटा” रखी गई है, जिसमें ड्रेस कोड इटालियन समर का होगा।
Anant-Radhika 2nd Pre-Wedding- प्रशंसकों की बढ़ी उत्सुकता
शादी के प्री वेडिंग फंक्शन कार्ड के वायरल होने के बाद लोगों में अब अधिक उत्सुकता बढ़ गई है। प्रशंसकों को सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आने का बेसब्री से इंतजार है।
Read Also- मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी आज, शामिल होंगे कई मशहूर हस्ती

