चिक्कोडी : पारिवारिक कलह ने कर्नाटक में मां और उसके तीन बच्चों से उसकी जिंदगी छीन ली। आत्महत्या का यह मामला बेलगावी जिले के चिंचली कस्बे की है। जहां बुधवार को मां और उसके तीन बच्चों ने कृष्णा नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। इस दिल को झकझोर देने वाले हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक, मृतकों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, महिला का उसके पति से हर रोज झगड़ा होता था। रोज-रोज के आपसी कलह से वह आजीज आ चुकी थी। ऐसे में आशंका है कि पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया होगा।
पुलिस ने पीड़िता के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना कुडाची थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई।
बेलगावी के एसपी भीमाशंकर गुलेदा ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।

