भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन भाजपा ने चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसका अंदाजा इस बता से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची बीजेपी ने जारी कर दी है। इसमें 7 सांसदों का नाम भी शामिल है जिसमें तीन केंद्री मंत्री हैं वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी चुनाव में उतार गया है उन्हें इंदौर-1 से टिकट दिया गया है। विदित हो कि इससे पहले भाजपा की ओर से जारी पहली सूची में भी 39 उम्मीद्वारों का नाम शमिल था। ऐसे में पार्टी ने अब तक अपने कुल 78 उम्मीद्वारों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं खुद पीएम मोदी ने प्रदेश में मंगलवार को चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है।
इन केंद्रीयमंत्रियों को मिला टिकट:
एमपी विधानसभा चुनाव का टिकट जिन केंद्री मंत्रियों को मिला हैं उसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी से टिकट दिया गया है। जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर और केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम से विधायकी का टिकट दिया गया वहीं सीधी की सांसद रीति पाठक को सीधी से उम्मीदवार बनाया गया है। सतना के सांसद गणेश सिंह, होशंगाबाद के सांसद उदय प्रताप सिंह को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।
जानिए टिकट मिलने पर क्या कहा विजयवर्गीय ने:
टिकट मिलने के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी मुझे कुछ निर्देश दिए। मैं असमंजस में था और टिकट की घोषणा होने के बाद मैं आश्चर्यचकित रह गया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह पार्टी का आदेश है, मुझसे कहा गया था कि मुझे काम सौंपा जाएगा और मैं ‘ना’ नहीं कहूंगा और मुझे यह करना होगा। जब टिकट की घोषणा हुई तो मैं भी हैरान रह गया। मैं पार्टी का सिपाही हूं, वे जो कहेंगे, मैं करूंगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा इस चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करेगी।
बीजेपी ने इन बड़े चेहरों को मैदान में उतारा
नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री
प्रहलाद पटेल, मंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते, मंत्री राकेश सिंह, सांसद
रीति पाठक, सांसद
गणेश सिंह, सांसद
उदय प्रताप सिंह, सांसद
कैलाश विजयवर्गीय,

