Home » मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट का हुआ विस्तार, रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट का हुआ विस्तार, रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

by Rakesh Pandey
MP Cabinet Expansion
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल : MP Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट का विस्तार सोमवार को सुबह-सुबह हो गया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा से विधायक हैं। मध्यप्रदेश में उन्हें ओबीसी समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में यह एक बड़ा झटका है। मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही थी, जिस पर अब विराम लग गया है।

MP Cabinet Expansion : 30 अप्रैल को भाजपा में हुए शामिल

रामनिवास रावत 30 अप्रैल 2024 को एक जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। जब इन्होंने भाजपा की सदस्यता ली तब किसी को भरोसा नहीं हो रहा था। यह कांग्रेस के लिए चौंकाने वाली खबर थी। दरअसल, रामनिवास रावत ने सात दिनों तक चलने वाली भागवत कथा के लिए कलश यात्रा का आयोजन किया था। इसके बाद वह सीएम हाउस के बुलावे पर भोपाल रवाना हो गए थे।

MP Cabinet Expansion :रामनिवास रावत कौन हैं

कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक रहे हैं। पहले ये मध्यप्रदेश में दिग्विजय सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सामने कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

MP Cabinet Expansion : इस तरह से बीजेपी में हो गए शामिल

रामनिवास रावत मध्यप्रदेश के एक बड़े नेता हैं। उनकी गिनती सीनियर नेताओं में होती है, लेकिन बीच में पार्टी के अंदर उनकी अनदेखी होने लगी। इसकी शिकायत उन्होंने पार्टी के आलाकमान से भी की, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इस तरह से रामनिवास रावत पार्टी से नाराज होते गए और अंत में भाजपा का दामन थाम लिया। उनकी नराजगी का एक कारण यह भी है कि जह मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनी थी, तब उन्हें कोई पद नहीं मिला था। यहां तक कि उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बनाया गया था। इन सभी बातों को लेकर वे नाराज चल रहे थे।

Read Also-झारखंड के CM हेमंत सोरेन आज विधानसभा में लाएंगे बहुमत के लिए प्रस्ताव

Related Articles