Home » भूसुर पंचायत में वार्ड पार्षद की हत्या : झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा ने ली जिम्मेदारी

भूसुर पंचायत में वार्ड पार्षद की हत्या : झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा ने ली जिम्मेदारी

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार :सदर थाना क्षेत्र के भूसुर पंचायत के उलगड़ा के पास बीती रात पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी बाल गोविंद प्रसाद (50) की की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक पंचायत के वार्ड पार्षद भी थे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा ने पर्चा छोड़कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से पर्चा जब्त किया है, जिसमें इस घटना को संगठन की कार्रवाई बताया गया है। पुलिस अब इस घटना से जुड़े पहलुओं की छानबीन कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

इस हत्या से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। पुल निर्माण कार्य में लगे अन्य कर्मियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा द्वारा जिम्मेदारी लेने के कारण मामले ने नया मोड़ ले लिया है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और संगठनों की सक्रियता की ओर इशारा करती है।

Related Articles