Home » RANCHI NEWS : मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा 46 किलो गांजा, कीमत लाखों में 

RANCHI NEWS : मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा 46 किलो गांजा, कीमत लाखों में 

by Vivek Sharma
मुरी में गांजा पकड़ा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : रेलवे सुरक्षा बल ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे नारकोस अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। झारखंड की राजधानी रांची स्थित आरपीएफ की फ्लाइंग टीम और आरपीएफ पोस्ट मुरी की संयुक्त टीम ने देर रात मुरी रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के सिल्ली छोर पर संदिग्ध अवस्था में बैठे दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ (रांची) अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर तलाशी ली गई, जिसमें तीनों आरोपियों के पास से कुल 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी गई है। 

आरपीएफ ने बरामद गांजा और मोबाइल फोन जब्त करते हुए तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी मुरी के हवाले कर दिया। इस संबंध में जीआरपी ने मुरी थाना में 21 दिसंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(c)/29 के तहत मामला दर्ज किया है। अभियान में आरपीएफ पोस्ट मुरी से निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार, रवि शंकर तथा आरपीएफ फ्लाइंग टीम से उपनिरीक्षक रवि शेखर, महिला स्टाफ पूनम कुमारी, दिनेश प्रसाद, विष्णु, विश्राम लाल मीणा और प्रदीप शामिल थे।

Related Articles