Home » मेडिकल की तैयारी करने कोटा गई नामकुम की छात्रा ने की आत्महत्या

मेडिकल की तैयारी करने कोटा गई नामकुम की छात्रा ने की आत्महत्या

by Rakesh Pandey
मेडिकल की तैयारी करने कोटा गई नामकुम की छात्रा ने की आत्महत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के नामकुम अंतर्गत महुआ टोली निवासी रविंद्र कुमार सिन्हा की पुत्री ऋचा सिन्हा द्वारा कोटा में आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार ऋचा सिंह ने अपने कमरे में ही पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मेडिकल की तैयारी करने कोटा गई नामकुम की छात्रा ने की आत्महत्या

मेडिकल की तैयारी करने कोटा गई नामकुम की छात्रा ने की आत्महत्या

महुआ टोली के स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ दिनों से रविंद्र कुमार सिन्हा के घर पर ताला लटका हुआ है।जिस कारण आत्महत्या क्यों और कैसे हुई इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना के बाद महुआ टोली स्थित विनायका गली में सन्नाटा पसरा था। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। इसी क्रम में कुछ लोगों ने बताया कि पांच माह पूर्व ऋचा मेडिकल की तैयारी करने कोटा गई थी।

वह वहां ब्लेज हास्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी। घटना वाले दिन जब ऋचा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो उनकी सहेलियों ने उसके मोबाइल पर काल करना शुरु कर दिया। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिलने के कारण उन्हें शक हुआ और इसकी जानकारी उन्होंने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी।

मेडिकल की तैयारी करने कोटा गई नामकुम की छात्रा ने की आत्महत्या

जिसके बाद जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि पंखे से चुनरी बांधकर फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद मामले की जानकारी कोटा स्थित विज्ञान नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं दूसरी ओर नामकुम स्थित महुआ टोली के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रविंद्र कुमार सिन्हा के घर पर ताला लटका हुआ है।

मेडिकल की तैयारी करने कोटा गई नामकुम की छात्रा ने की आत्महत्या

इस कारण कोई विशेष जानकारी उनलोगों को नहीं मिल पाई है। कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि महुआ टोली स्थित विनायका गली में घर है तो कुछ ने बताया कि उनका पूरा परिवार चुटिया में शिफ्ट कर गया है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों की मदद से मृतका का आधार कार्ड मिला तो उसमें जन्मतिथि 31 मार्च 2010 अंकित है।

READ ALSO : चोरों का महफूज ठिकाना बना झारखंड, सबसे अधिक मामले रांची से

Related Articles