Home » सारंडा के जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

सारंडा के जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदुर : झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में हुए विस्फोट से 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु इलाके में हुई है।

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने इस विस्फोट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान, जवानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में धमाका हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों में नक्सली छिपे हुए हैं, जिसके बाद वहां अभियान तेज कर दिया गया। इस सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और झारखंड पुलिस की टीमें शामिल हैं। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को कई सफलताएँ भी मिली हैं, हालांकि नक्सलियों की गतिविधियाँ अभी भी जारी हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ इस बड़े अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल की जा सके।

Read Also- कंपनी ने लिया इतना काम कि मर गई CA, बेटी की मौत पर मां ने लिखा भावुक पत्र

Related Articles