Home » भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के राजनीति में लाया तूफान, बोले-अब कल्पना सोरेन बनेंगी सीएम

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के राजनीति में लाया तूफान, बोले-अब कल्पना सोरेन बनेंगी सीएम

by Rakesh Pandey
Nishikant Dubey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड से भाजपा के सांसद Nishikant Dubey ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के लिए चंपाई सोरेन को सीएम का पद छोड़ने का फरमान जारी किया है। गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने ये दावा अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।

Nishikant Dubey ने क्या लिखा

निशिकांत दुबे ने लिखा, “पिछले 2 दिन से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं। सूचना अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फरमान जारी किया है। सीता सोरेन,लोबिन व चमरा लिंडा ने निर्णय ले लिया है, खेला होबे?”

कांग्रेस ने भी कही थी ये बात

सांसद निशिकांत ने दावा किया है कि अब हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम की कुर्सी पर खुद अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को बैठाना चाहते हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी इससे पहले हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया। कांग्रेस के महासचिव व झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम मैटेरियल बताते हुए कहा कि भाजपा को राजनीतिक नेताओं के साथ हुए अपने अन्याय की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

क्या झारखंड में फिर होगा खेला?

कल्पना सोरेन को शुरू से मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाता रहा है। बीच-बीच में विधायकों ने उन्हें सीएम बनाने की आवाज उठाई है। JMM ही नहीं, कांग्रेस के कुछ नेता भी कल्पना की सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

‘हमने इन्हें सत्ता सौंपी, लेकिन ये संभाल नहीं पाए’

एक दिन पहले ही सीता सोरेन का बयान आया था। उन्होंने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया। सीता ने कहा, देवर-देवरानी ने कभी संघर्ष नहीं किया। सत्ता तो इन्हें हमने थाली में परोस कर दी है। इन्हें संघर्ष और दुनियादारी का क्या पता है। उन्होंने शिबू सोरेन का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा ने तो संघर्ष किया ही, हमने और हमारे पति दुर्गा सोरेन ने भी जो संघर्ष किया, आज उसका नतीजा है कि झारखंड मिला है।

हमने इन्हें सत्ता दी, मुकाम दिया, लेकिन आज हमारी इज्जत करना ये लोग भूल गए। इन लोगों ने झारखंड को चारागाह बना दिया है, लेकिन अब यह सब नहीं चलने वाला है।

READ ALSO: नीट यूजी में पहली बार अभ्यर्थियों की चेकिंग के लिए एआई टूल्स का प्रयोग होगा

Related Articles