राउरकेला: पानपोष सब कलेक्टर कार्यालय परिसर में अमला संघ का धरना दसवें दिन भी जारी है. संघ के नेताओं ने बताया कि जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होती विरोध जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ आश्वासनों से मानने वाले नहीं हैं. हमें लिखित में मिले कि हमारी मागें कब पूरी होगी. 4200 ग्रेड पे के लिए लंबे समय से मांग किया जा रहा है जो अब तक पूरा नहीं किया गया है. उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना इसी तरह चलता रहेगा. नेताओं ने कहा कि इसबार हम सभी आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. सरकार को इस दिशा में जल्द कदम उठाना चाहिए. इस भीषण गर्मी में भी हम लोग पूरी तरह डटे हुए हैं. सरकार को भी हमारी परेशानियों की ओर सोचना चाहिए. अगर किसी कर्मचारी को कुछ होता है तो इसके लिए सरकार व जिला प्रशासन जिम्मेवार होगा.


