Home » Janakpur Deepotsav : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर जनकपुर धाम में सवा लाख दीप प्रज्जलित

Janakpur Deepotsav : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर जनकपुर धाम में सवा लाख दीप प्रज्जलित

जनकपुर के अलावा, काठमांडू के श्रीराम मंदिर, बीरगंज के गहवामाई मंदिर, कलैया के भरत चौक, और चितवन के नारायणी नदी किनारे भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

by Anurag Ranjan
Ram Lala Pran Pratishtha anniversary
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काठमांडू : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर नेपाल के विभिन्न शहरों में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सबसे विशेष आयोजन जनकपुरधाम के जानकी मंदिर में हुआ, जहाँ नगरवासियों ने सवा लाख दीप जलाकर इस ऐतिहासिक अवसर को मनाया।

जनकपुर धाम स्थित जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस भव्य दीपोत्सव का आयोजन जानकी मंदिर ट्रस्ट ने किया, जिसमें जनकपुर उपमहानगरपालिका और प्रदेश सरकार का भी सहयोग प्राप्त था। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे। जनकपुरधाम के मेयर मनोज साह ने भी दीपोत्सव में भाग लिया।

अन्य शहरों में भी दीपोत्सव का आयोजन

जनकपुर के अलावा, काठमांडू के श्रीराम मंदिर, बीरगंज के गहवामाई मंदिर, कलैया के भरत चौक, और चितवन के नारायणी नदी किनारे भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। बीरगंज में गहवामाई मंदिर में 11,000 दीप जलाए गए, जिसकी जानकारी बीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह ने दी।

जानकी मंदिर के महंथ रामरोशन दास ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यह आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से ही नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर दीपों की रोशनी में पूरे जनकपुरधाम को सजाया गया।

Read Also: Jharkhand Ancient Hanuman Statue Found : दो सौ साल पुरानी माता लक्ष्मी की प्रतिमा मिलने के तीन दिन बाद मिली हनुमान जी की प्राचीन मूर्ती, जानें झारखंड में कौन सी है यह जगह

Related Articles