Home » कांटाटोली चौक में सोहदा-ए-कर्बला का आयोजन, नशा और बुराइयों से दूरी की नसीहत

कांटाटोली चौक में सोहदा-ए-कर्बला का आयोजन, नशा और बुराइयों से दूरी की नसीहत

by Rakesh Pandey
कांटाटोली चैक में सोहदा-ए-कर्बला का आयोजन, कार्यक्रम में कर्बला की इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया, नशापान और गलत कार्याें से दूर रहने की नसीहत भी दी गई, कार्यक्रम के दौरान मुशायरे का भी आयोजन किया गया
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची-टाटा रोड के कांटाटोली चैक के समीप सोहदा-ए-कर्बला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड-बिहार के जाने-माने मौलाना अल्लामा मुफ्ती उपस्थित रहे। मुख्य रूप से मौलाना अब्दुल मालिक मिस्बाही, मौलाना कारी रिजवान उल होदा, मौलाना वारिस जमाल किबला, शायर-ए-इस्लाम अलहाज दिलकश रांचवी, कारी कैंसर रजा, कारी अब्दुल रहमान नस्तर और नकीब रेहान रजा सहित कई मौलाना मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कर्बला की इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही मौलाना व मुफ्ती के द्वारा मौजूदा समय में मुसलमानों की शैक्षणिक व सामाजिक स्तर पर कैसे सुधार हो इसपर चर्चा की गई। जबकि मुसलमानों को दीन की राह पर चलने और अच्छे कर्मों के प्रति जागरुक किया गया। नशापान और गलत कार्याें से दूर रहने की नसीहत भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुशायरे का भी आयोजन किया गया।

बारिश के बावजूद जमे रहे लोग :

इस कार्यक्रम में बारिश के बावजूद लोग जमे रहे और मौलाना की बातों को सुनते रहे। कांटाटोली के आसपास के सभी मोहल्लों के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में तनवीर आलम, हाजी समसु खान, इरफान कुरैशी, नसीर कुरैशी, एजाज कुरैशी, हाजी बेलाल कुरैशी, हाजी पप्पु कुरैशी, आजाद कुरैशी, शादाब कुरैशी, फेकू कुरैशी, अफताब कुरैशी, मेराज कुरैशी, नसीम कुरैशी,अतारुल क़ुरैशी, डिस्को कुरैशी सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

Read Also : देश के 15.5 लाख हवाई यात्रियों को वापस मिलेंगे 597 करोड़ रुपये, NCLT ने जारी किया नोटिस

Related Articles