Home » Palamu Accident News : अनियंत्रित होकर पलट गया आटो, एक की मौत, रामनवमी देखने जा रहे थे लोग

Palamu Accident News : अनियंत्रित होकर पलट गया आटो, एक की मौत, रामनवमी देखने जा रहे थे लोग

by Rakesh Pandey
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित आटो के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मृतक की पहचान बंगाल के चौबीस परगना गांव निवासी अभिजीत जाना (40) के रूप में हुई है। घायलों में चालक सोनू कुमार (32) और बंगाल के चौबीस परगणना गांव निवासी सिबना मंडल (35) शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, अभिजीत जाना पाटन में किराए के मकान में रहता था और गांव-गांव घूम कर कपड़ा बेचता था। गुरुवार की रात लगभग 8.30 बजे वह आटो में सवार होकर पड़वा मोड़ स्थित रामनवमी का उत्सव देखने जा रहा था। इसी दौरान आटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें पाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में अभिजीत और सिबना को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कपड़ा कारोबारी अभिजीत जाना को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल की पुलिस चौकी के अधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Read Also- Gumla Fire News : गुमला में आधी रात को बाजार में लगी आग, दो दुकानें हो गईं खाक

Related Articles

Leave a Comment