Home » Palamu Ration Scam : गढ़वा सरकारी गोदाम से 94 लाख से अधिक का राशन गबन मामले में सहायक प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Palamu Ration Scam : गढ़वा सरकारी गोदाम से 94 लाख से अधिक का राशन गबन मामले में सहायक प्रबंधक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

by Anand Mishra
Palamu Ration Scam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • गढ़वा के सरकारी गोदाम से 2765 क्विंटल अनाज गायब, फरार चल रहा था आरोपी

Palamu/Garhwa (Jharkhand) : झारखंड के पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले में राज्य खाद्य निगम (SFC) के गोदाम से 94 लाख रुपये से अधिक के राशन गबन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहायक गोदाम प्रबंधक सह जनसेवक दीपक कुमार चंचल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को जनसेवक दीपक को गढ़वा के जोबरइया स्थित उनके नए आवास से पकड़ा गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गोदाम में अनाज कम पाए जाने पर दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 4 मार्च को मेराल के अंचल अधिकारी (सीओ) सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी यशवंत नायक द्वारा दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी में प्रखंड परिसर स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम से 2765.84 क्विंटल राशन गबन का आरोप एजीएम सह जनसेवक दीपक कुमार चंचल पर लगाया गया था। सीओ यशवंत नायक ने न्यायालय में दायर अपने मामले में सरकारी गोदाम से गायब हुए 2765.84 क्विंटल चावल की कीमत 34 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से कुल 94 लाख 3 हजार रुपये की वसूली का भी दावा पेश किया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी की जांच में हुआ था खुलासा

इस बड़े घोटाले का खुलासा तब हुआ जब मेराल के सरकारी गोदाम का प्रभार अदला-बदली के दौरान लिया जा रहा था। इस दौरान गोदाम में करीब 3450 क्विंटल अनाज कम होने की सूचना सामने आई। तत्कालीन जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विगत 21 फरवरी को गोदाम की गहन जांच की। जांच में 2765.84 क्विंटल अनाज गायब होने की पुष्टि हुई, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने तत्काल तत्कालीन उपायुक्त (डीसी) शेखर जमुआर को दी थी।

उपायुक्त के निर्देश पर ही यह गंभीर मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही सहायक गोदाम प्रबंधक सह जनसेवक दीपक कुमार चंचल लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी। आखिरकार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Read Also: रांची रेल मंडल ने फेस्टिवल में सुरक्षा को लेकर कसी कमर, इस सीजन में 4 लाख यात्रियों ने किया सफर

Related Articles