Home » Palamu News : पलामू के हुसैनाबाद में बोरसी के धुएं से दम घुटने से बीएसएफ जवान की सास व बेटी की मौत

Palamu News : पलामू के हुसैनाबाद में बोरसी के धुएं से दम घुटने से बीएसएफ जवान की सास व बेटी की मौत

कमरा बंद होने की वजह कमरे में धुआं भर गया, जिससे मां बेटी और नातिन सोई रह गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों को कमरे से निकाल कर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया।

by Reeta Rai Sagar
Palamu smoke accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu (Jharkhand) : झारखंड के पलामू जिले में बढ़ती ठंड की वजह हुसैनाबाद थाना के फुलडीहा गांव में बोरसी के धुएं से दम घुटने से 70 वर्षीय नानी सुनहरा उर्फ मुरैना देवी और 15 वर्षीय नतिनी माया कुमारी की मौत हो गई। जबकि 40 वर्षीय बेटी किरण देवी गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। किरण देवी के पति बीएसएफ में हैं।

अधिक ठंड के कारण कमरे में जलाया था बोरसी

बताया जाता है कि सुनहरा उर्फ मुरैना देवी अपनी बेटी किरण देवी के घर फुलडीहा आई थी। ठंड अधिक होने की वजह घर के एक कमरे में बोरसी जला कर दोनों रात्रि में सो रही थें। कमरा बंद होने की वजह कमरे में धुआं भर गया, जिससे मां बेटी और नातिन सोई रह गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों को कमरे से निकाल कर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया।

डा. पीएन सिंह ने सुनहरा उर्फ मुरैना देवी व नातिन माया कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि स्थिति को गंभीर देखते किरण देवी का प्राथमिक उपचार कर मेदिनीनगर रेफर कर दिया है। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा है। घटना को लेकर राजनीतिक गैर राजनीतिक नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

जांच में जुटी पुलिस

हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा। प्रथम दृष्टया मामला बोरसी के धुएं से दम घुटने का ही प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना की जांच की जा रही है।

Also Read: Jamshedpur: एलबीएसएम कॉलेज में एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

Related Articles