Home » Palamu News : तालाब में मछली देखने गए ग्रामीण पर हाथी ने किया हमला, घायल

Palamu News : तालाब में मछली देखने गए ग्रामीण पर हाथी ने किया हमला, घायल

jharkhand Hindi News : ट्रैक्टर की आवाज तेज कर लोगों ने गजराज को भगाया

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Elephant attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के झारिवा गांव में जंगली हाथी का हमला हुआ है। रविवार की सुबह जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण का नाम नरेश सिंह है। वह झारिवा गांव का ही रहने वाला है।

Read Also- Jharkhand Bureaucracy : नौकरशाही : प्रोटोकॉल वाले ‘साहेब’

बताते हैं कि नरेश सिंह रविवार की सुबह लगभग 5:00 बजे तालाब में मछली देखने गया था। तभी पीछे से हाथी पहुंच गया और नरेश सिंह को सूंड़ में उठाकर 30 फीट दूर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि घटना के समय उनके साथ मौजूद दंपति बाल-बाल बच गए। बाद में हाथी गांव के अंदर घुस गया। पंचायत समिति सदस्य साखों देवी के घर तक पहुंच गया था। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का साइलेंसर खोलकर इंजन स्टार्ट कर दिया। इससे तेज शोर हुआ। हाथी इस शोर को सुनकर वहां से भाग निकला।

दो अन्य हाथियों के भी मिले पग चिन्ह

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो अन्य हाथियों के भी पग चिन्ह मिले हैं। इससे लग रहा है कि गांव के आसपास तीन हाथी मौजूद हैं। गांव में दहशत फैली हुई है। वन समिति के सदस्य अरविंद सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। वनपाल अजय पांडे का कहना है कि घायल का अच्छा इलाज कराया जाएगा। नरेश सिंह को इलाज के लिए मेदिनी नगर भेजा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को भगाने के लिए आवश्यक सामग्री दी जाए। घटना की सूचना मिलने पर छात्र सांसद के सतबरवा प्रतिनिधि अनिल सिंह के अलावा अन्य समाजसेवियों ने स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग से मांग की गई है कि घायल का समुचित इलाज कराया जाए और हाथियों के नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

Read Also- The Photon News Exclusive : बारीडीह में गुपचुप तरीके से बहुमंजिला इमारत में निर्माण शुरू, जानें क्यों कार्रवाई नहीं कर पा रही JNAC : Jamshedpur Map Deviation

Related Articles

Leave a Comment