पलामू : रेल पटरी को पार करते समय अत्यंत सावधानी जरूरी है। असावधानी अक्सर घातक होती है। पलामू शहर थानांतर्गत शांतिपुरी मोहल्ला में रेलवे ट्रैक पर करने के दौरान शुक्रवार की सुबह में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौक हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है। उधर, मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।

घटनास्थल पहुंची पुलिस, शव की नहीं हुई शिनाख्त
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टीओपी-3 प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीओपी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों टीओपी प्रभारियों ने मृतक की पहचान को लेकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की। उन लोगों ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसका शव है। उम्मीद लगाई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ है।
मोबाइल फोन से जानकारी जुटा रही पुलिस
ट्रेन की चपेट में आने से मृत व्यक्ति के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है। उस फोन के माध्यम से व्यक्ति की शिनाख्त करने की कशिश की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि जैसे ही उसके परिजन से संपर्क होगा तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी जाएगी। फिलहाल जांच चल रही है।

