पलामू : उंटारी रोड थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर कॉयल चोरी कांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उंटारी रोड थाना में दर्ज मामले की जांच के क्रम में की गई।
मंगलवार को थाना प्रभारी संतोष गिरि ने बताया कि दो मार्च की शाम करीब 6:10 बजे पुनि राम अशीष पासवान के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम जब ग्राम सिरहा पहुंची, तभी पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या JH03AP-2800) पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
लहरी बंजारी गांव का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में उसने अपना नाम कमलेश कुमार चौधरी (18), ग्राम लहर बंजारी, थाना उंटारी रोड बताया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रांसफार्मर कॉयल बरामद की गई। साथ ही चोरी में प्रयुक्त पल्सर बाइक, एक मोबाइल फोन एवं पार्ट-पुर्जा खोलने वाला रिंच भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
छापेमारी दल में स.अ.नि. मुन्नालाल जमुदा, स.अ.नि. जेवियर मिंज सहित उंटारी रोड थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

