Home » PANCHAYAT ELECTIONS BENGAL 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, टीएमसी आगे

PANCHAYAT ELECTIONS BENGAL 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, टीएमसी आगे

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हिंसक पंचायत चुनाव के बाद मंगलवार को वोटों की गिनती शुरू हो गयी। शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी TMC बढ़त बनाए हुए है। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई जो देर रात तक चलेगी। अभी बैलेट पेपर की गणना चल रही है। अब तक आये परिणाम में टीएमसी के प्रत्याशी 2642 सीटों पर आगे हैं। 89 सीटों पर चुनाव जीत गये हैं। भाजपा 403 पर आगे है। पांच पर जीत मिली है। सीपीएम 372 पर आगे है। तीन में जीत मिली है। अन्य 259 पर आगे हैं। कांग्रेस 81 पर आगे है। एक जीत चुकी है।

सबसे पहले नादिया जिले की 185 पंचायत सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें से 63 पर टीएमसी आगे चल रही है। उधर, दक्षिण परगना की 85 सीटों के रुझानों में ममता की पार्टी ने बढ़त बनाई है।

मतगणना केंद्रों पर बड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

काउंटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया हैं, जिसमें स्थानीय पुलिस के अलावा केंद्रीयबल के जवान शामिल हैं। हालांकि इसके बाद भी दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के एक बूथ में ब्लास्ट की खबर सामने आयी है। यह क्यों हुआ है? इसका पता अभी नहीं चल सका है। वहीं राज्य के अधिकतर विपक्षी दलों का आरोप है कि उन्हें मतदान केंद्र नहीं जाने दिया जा रहा है।

Read Also;Election Updates : पश्चिम बंगाल के 697 मतदान केंद्रों पर हो रहा दोबारा मतदान, यहां 8 जुलाई को वोटिंग के दौरान हुई थी भारी हिंसा

8 जुलाई को हुई थी वोटिंग

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इस दौरान कुल 80.71% मतदान हुआ था। वोटिंग के दौरान कई बूथों पर भारी हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं भी हुईं। इसमें कई लोगों की मौत हो गयी थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने सोमवार (10 जुलाई) को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। वोटिंग 69.85% हुई अच्छी बात यह रही कि इस दौरान हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

Read Also;पश्चिम बंगाल का हाल : पंचायत चुनाव हिंसा पर अमित शाह ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट, BSF ने कहा-हमें संवेदनशील बूथों की नहीं दी गयी जानकारी, इधर हिंसा के लिए सभी पार्टियों ने एक दूसरे को बताया जिम्मेदार

9,013 सीटों पर पहले ही निर्विरोध चुने जान चुके हैं प्रत्याशी

8 जुलाई को पश्चिम बंगाल की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर मतदान हुआ। बाकी 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। निर्विरोध चुने जाने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं।

Related Articles