Home » PM Modi Siwan rally : ‘पंजे और लालटेन के शिकंजे’ पर PM मोदी का वार, बिहार में 10,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Siwan rally : ‘पंजे और लालटेन के शिकंजे’ पर PM मोदी का वार, बिहार में 10,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

by Rakesh Pandey
PM Modi Siwan rally
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सीवान (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीवान जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बिहार को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें जल, रेल और बिजली क्षेत्र की योजनाएं शामिल हैं।

यह 2024 में पीएम मोदी का पांचवां बिहार दौरा है, जिसे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में “पंजे और लालटेन” का उल्लेख करते हुए पिछली सरकारों पर “जंगलराज” और “लूट-खसोट” के आरोप लगाए।

PM मोदी ने लालू-राज की याद दिलाई, कहा- जंगलराज वाले फिर मौके की तलाश में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वाले फिर से अपने पुराने कारनामों को दोहराने का मौका ढूंढ रहे हैं। बिहार के आर्थिक संसाधनों पर फिर से कब्जा करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि आपको सतर्क रहना है और समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने वालों को कोसों दूर रखना है।

‘बिहार को पलायन का प्रतीक बनाया’: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले शासनकाल में आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर बिहार को पलायन और गरीबी का प्रतीक बना दिया था। पंजे और लालटेन वालों ने बिहार के स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुंचाई है और आज वो फिर से सत्ता में लौटने की फिराक में हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की राह पर लौटाया है।

बिहार को 10,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

सीवान में पीएम मोदी ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें शामिल हैं:

जलापूर्ति और पेयजल परियोजनाएं

रेललाइन विस्तार और आधुनिकीकरण कार्य

ऊर्जा उत्पादन एवं वितरण योजनाएं

ग्रामीण सड़कों, पुलों, और डिजिटल सेवाओं का विस्तार

प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में बिहार में 55,000 किमी ग्रामीण सड़कें बनी हैं, 1.5 करोड़ घरों को बिजली और पानी के कनेक्शन से जोड़ा गया है, और 45,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं।

भारत की प्रगति में बिहार की बड़ी भूमिका: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हाल ही में उनके अंतरराष्ट्रीय दौरे के दौरान वैश्विक नेताओं ने भारत की तेज़ आर्थिक प्रगति की सराहना की। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है और इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होगी।

नीतीश कुमार का बयान: ‘पहले के शासन में लोग घर से निकलने से डरते थे’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में ऐसी स्थिति थी कि लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे। हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में पुल-पुलिया, सड़क, महिला शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हुए हैं, जो पहले की सरकारें नहीं कर सकीं।

Read Also- Jharkhand Bureaucracy Exclusive News : घोटाले को लेकर बदनाम इस महकमे पर झारखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या हुए बदलाव

Related Articles