Home » Police Action against Maoist: नक्सलियों ने जंगल में छिपा रखी थी इंसास व कार्बाइन राइफल, पुलिस ने बरामद किया

Police Action against Maoist: नक्सलियों ने जंगल में छिपा रखी थी इंसास व कार्बाइन राइफल, पुलिस ने बरामद किया

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार । लातेहार पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए तीन अत्याधुनिक हथियार सहित 170 गोलियां एवं अन्य सामान बरामद किए हैं।

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि लातेहार पुलिस ने इनामी माओवादी नक्सली मृत्युंजय भुइयां और बबलू राम को 14 मार्च को गिरफ्तार किया था। बाद में इन्हें रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने बताया उन लोगों ने पुलिस के भय से अपने अत्याधुनिक हथियार गारू थाना क्षेत्र के मिरचइया जंगल में जमीन के अंदर छुपा रखा है।

बरामद राइफल पुलिस के रेगुलर हथियार हैं, पता लगाएगी – उनके पास पहुंचे कैसे

नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और जंगल में छिपा कर रखे गए दो इंसास राइफल, एक कार्बाइन राइफल, 170 गोलियां, नक्सलियों की वर्दी तथा अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो हथियार बरामद किए गए हैं, वह पुलिस के रेगुलर हथियार हैं। इसकी छानबीन की जा रही है कि आखिर उक्त हथियार नक्सलियों के पास कैसे पहुंचे थे।

एसपी कुमार गौरव ने यह भी कहा कि 31 मार्च तक लातेहार जिले को पूरी तरह नक्सली मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी नक्सली बचे हुए हैं उनके पास अब एक ही रास्ता है कि वह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Read Also: http://Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने करार दिया दोषी, अब सुनाई जाएगी सजा

Related Articles