Home » Police flag march : दुर्गा पूजा को लेकर चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

Police flag march : दुर्गा पूजा को लेकर चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम चक्रधरपुर में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना था।

फ्लैग मार्च चक्रधरपुर थाना से शुरु हुआ। इसमें एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, बीडीओ कांचन मुखर्जी, सीओ सुरेश सिन्हा और थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।

फ्लैग मार्च चेकनाका, भगत सिंह चौक, पवन चौक, राजबाड़ी रोड, दंदासाई, असलम चौक, तंबाकू पट्टी रोड, चांदमारी और टोकलो रोड होते हुए पोर्टरखोली पहुंचा। इसके बाद भगत सिंह चौक पर फ्लैग मार्च का समापन हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने लोगों से दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना का अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

Read Also West Singhbhum : गोइलकेरा में दर्दनाक हादसा: हाईवा के नीचे सो रहे मजदूर को चालक ने कुचला, मौके पर मौत

Related Articles

Leave a Comment