Home » Pakur News : पाकुड़ में लूट का पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्तार दो आरोपियों के पास से 2.68 लाख रुपये बरामद

Pakur News : पाकुड़ में लूट का पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्तार दो आरोपियों के पास से 2.68 लाख रुपये बरामद

Pakur News : पुलिस जांच के दौरान दोनों अपराधियों का सुराग मिला और उनकी निशानदेही पर महेशपुर थाना क्षेत्र के डूमरघाटी खदान से घटना में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Pakur police arrest two robbery accused and recover 2.68 lakh rupees cash
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakur : पाकुड़ में हथियार के बल पर सड़क लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल, लूट के 2 लाख 68 हजार 480 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गिरिडीह जिले के बेंगाबाद निवासी लालू यादव और देवघर जिले के सोनारायठाड़ी निवासी मनोरंजन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी की पुष्टि निधि द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ ने की है।

व्यवसायी से 3.40 लाख रुपये की हुई थी छिनतई

एसपी ने बताया कि बीते दिनों महेशपुर थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी से जुड़े मर्चेंट अनूप कुमार भगत से हथियार के बल पर रुपये से भरा बैग छीन लिया गया था। बैग में कुल 3 लाख 40 हजार रुपये थे। मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

पुलिस जांच के दौरान दोनों अपराधियों का सुराग मिला और उनकी निशानदेही पर महेशपुर थाना क्षेत्र के डूमरघाटी खदान से घटना में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की गई। एसपी के अनुसार, लूट के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे और दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में बाइक से गिरकर घायल हो गए। काठीकुंड पुलिस से सूचना मिलने के बाद पाकुड़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

सीएसपी और नॉन-बैंकिंग कंपनियों पर होगी सख्ती

एक सवाल के जवाब में एसपी ने बताया कि पाकुड़ जिले में संचालित सभी सीएसपी और नन-बैंकिंग कंपनियों की सूची तैयार करने का निर्देश थानेदारों को दिया गया है। जांच के बाद यदि कोई संस्था अवैध रूप से संचालित पाई जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम झारखंड में आर्थिक अपराधों पर नियंत्रण के लिए उठाया गया है।

Read Also: Chaibasa News : डायन बिसाही के आरोप में मां व बेटा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment