Home » Jharkhand Police Weekly Parade : पुलिस जावानों को करना होगा साप्ताहिक परेड, DGP ने क्यों दिया यह आदेश-पढ़ें

Jharkhand Police Weekly Parade : पुलिस जावानों को करना होगा साप्ताहिक परेड, DGP ने क्यों दिया यह आदेश-पढ़ें

by Rakesh Pandey
Jharkhand Police Weekly Parade
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य के पुलिसकर्मियों में अनुशासन और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने शनिवार को साप्ताहिक परेड आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद आईजी अभियान ने सभी जिला पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किया है कि वे साप्ताहिक परेड का नियमित आयोजन सुनिश्चित करें।

साप्ताहिक परेड क्यों है जरूरी?

डीजीपी के अनुसार साप्ताहिक परेड न होने के कारण पुलिसकर्मियों में अनुशासनहीनता बढ़ रही है और उनकी शारीरिक दक्षता में भी कमी आ रही है। नियमित परेड से न केवल पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से फिट रहते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन और समर्पण की भावना भी मजबूत होती है।

हर सोमवार होगा परेड का आयोजन

जारी आदेश के तहत सभी जिलों, इकाइयों और वाहिनियों में हर सप्ताह कम से कम एक दिन परेड का आयोजन अनिवार्य किया गया है। मुख्य रूप से यह परेड सोमवार को आयोजित की जाएगी। दूरस्थ थानों और अनुमंडलों के पुलिसकर्मियों को भी परेड में शामिल किया जाएगा।

परेड के लिए रोस्टर और रिकॉर्ड तैयार

परेड में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों का रोस्टर तैयार किया जाएगा और संबंधित जानकारी एक संचिका में दर्ज की जाएगी। यह रिकॉर्ड किसी भी समय जांच के लिए उपलब्ध रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समय-समय पर परेड का निरीक्षण भी करेंगे।

सीआईडी, रेल और जैप के अधिकारी भी होंगे शामिल

राजा-रानी कोठी परिसर में स्थित सीआईडी, रेल और जैप के अधिकारी व कर्मचारी जैप-01 डोरंडा के परेड मैदान में आयोजित परेड में भाग लेंगे। यह कदम पुलिस बल के भीतर समन्वय और अनुशासन को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Read Also-Jharkhand CM Social Media Post : जो कहा, वह रिकॉर्ड समय में पूरा किया : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Related Articles