गया (बिहार): गया जिले के इमामगंज के कोठी थाना क्षेत्र में उस समय तनाव फैल गया जब पुलिस की गाड़ी (Police Vehicle Death Gaya ) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस की निजी स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी भीड़ का गुस्सा झेलना पड़ा और वे घटनास्थल से पीछे हटने को मजबूर हो गए।

Police Vehicle Death Gaya : शराब तस्करी के शक में पीछा कर रही थी पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस एक बाइक सवार युवक का पीछा कर रही थी, जिस पर शराब तस्करी का संदेह था। पीछा करते समय विधिचक गांव के पास पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
शव रखकर किया सड़क जाम, पुलिस पर गंभीर आरोप
युवक की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस की निजी स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगा दी। पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए।
Police Vehicle Death Gaya : स्थिति पर काबू, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की गई है। हालांकि इलाके में अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

