Home » आज खांडू लेंगे अरुणाचल के सीएम की शपथ

आज खांडू लेंगे अरुणाचल के सीएम की शपथ

by Rakesh Pandey
Khandu Take Oath Arunachal CM
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ईटानगर : Khandu Take Oath Arunachal CM:  पेमा खांडू लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। वह आज यानी गुरुवार सुबह 11 बजे राजभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ईटानगर पहुंच गए हैं। वही खांडू को बुधवार को यहां एक बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों- रविशंकर प्रसाद और तरुण चुग ने इस बैठक में हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार खांडू बाद में सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।

इस बार भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटें जीती थीं, जबकि एनपीपी ने 5, एनसीपी ने तीन और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो सीटें जीती थीं। वहीं, कांग्रेस ने एक सीट और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। बता दें कि यहां लोकसभा चुनाव के साथ ही 19 अप्रैल को विधानसभा चुनाव भी हुए थे।

 Khandu Take Oath Arunachal CM: कौन हैं पेमा खांडू

अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री पेमा खांडू उन 10 उम्मीदवारों में से एक थे, जिन्होंने बिना किसी मुकाबले के अपनी सीट जीती। इस जीत के साथ खांडू लगातार तीसरी बार राज्य की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। पेमा खांडू अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। साल 2016 में सीएम के रूप में चुने जाने के बाद वह पूर्वोत्तर में बड़े नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन्हें 2016 में देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। इसके साथ ही सितंबर 2016 में खांडू कांग्रेस छोड़कर पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल हो गए थे। इसके बाद इसी साल दिसंबर में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे।

 Khandu Take Oath Arunachal CM: पेमा खांडू ने कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि हम एक टीम के रूप में काम करेंगे और सभी वर्गों के लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।

Read Also-Odissa CM Oath: माेहन चरण मांझी ने ओडिशा के सीएम पद की ली शपथ

Related Articles