Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं

by Rakesh Pandey
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रायपुर। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज सुबह 11 बज कर पांच मिनट पर राजधानी रायपुर पहुंचीं। वह इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्‍ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर आज वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के साथ उनकी पुत्री इतिश्री मुर्मू भी हैं। हवाई अड्डे पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति का यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं

ब्रह्मकुमारी संस्‍थान के कार्यक्रम में लेंगी भाग :

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू विमानतल से शहर के जगन्‍नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गई हैं। इसके बाद वह विधानसभा मार्ग में स्थित ब्रह्मकुमारी संस्‍थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति दोपहर बाद शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल :

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह करीब सवा नौ बजे बिलासपुर रवाना होंगी। बिलासपुर में वह गुरू घासीदास विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि दोपहर बाद बिलासपुर से लौटने के बाद राष्ट्रपति राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी।अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

READ ALSO : केंद्र सरकार दिल्ली वक्फ बोर्ड से 123 संपत्तियों को लेगी वापस, इसमें जामा मस्जिद भी शामिल

Related Articles