Home » Qatar Airlines: ने यात्रियों को शव के साथ बैठने पर किया मजबूर

Qatar Airlines: ने यात्रियों को शव के साथ बैठने पर किया मजबूर

उसे बिजनेस क्लास की ओर घसीटने की कोशिश की, लेकिन वह काफी बड़ी महिला थीं और उन्हें गलियारे से बाहर नहीं निकाल पाए।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Qatar Airways में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कतर एय़रवेज ने एक दंपती को एक डेडबॉडी के बगल में कई घंटों तक बैठने के लिए मजबूर किया। दरअसल एक सहयात्री का उड़ान के बीच में ही निधन हो गया। अब, कतर एयरवेज अपने क्रू के इस निर्णय का बचाव करने में जुटा है, जिसने दंपती को मृत यात्री के बगल में बैठने पर मजबूर किया।

कतर एयरवेज ने एक बयान में कहा कि क्रू ने त्वरित, उपयुक्त और पेशेवर तरीके से काम किया। यात्रियों को अन्य सीटों पर व्यवस्थित किया गया और एक क्रू सदस्य पूरी उड़ान के दौरान मृत यात्री के पास बैठा रहा, जब तक कि विमान दोहा में नहीं उतर गया।

एयरवेज की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया कि यह एक दुखद सच्चाई है कि कभी-कभी विमान में अप्रत्याशित मौतें होती हैं और हमारी क्रू को इन परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित किया गया है, ताकि इन घटनाओं को सम्मान और गरिमा के साथ संभाला जा सके।

शव को कंबल से ढंककर यात्री के पास बैठा दिया

एयरलाइंस ने यह भी कहा कि उन्होंने मृतक के परिवार और अन्य प्रभावित यात्रियों को समर्थन और मुआवजा प्रदान किया है। बता दें कि यह घटना तब सामने आई जब एक ऑस्ट्रेलियाई दंपती ने बताया कि वे मेलबर्न-दोहा उड़ान में इस अनुभव से आहत हो गए थे। मिशेल रिंग और जेनिफर कॉलिन नाम के पैसेंजर ने कहा कि फ्लाइट के क्रू ने शव को कंबल से ढककर उनके पास बैठा दिया।

यह दिल दहला देने वाला अनुभव था : यात्री

रिंग ने बताया कि यह देखना काफी दिल दहला देने वाला था। उन्होंने शव को उठाने की कोशिश की, एक कुर्सी नीचे लाए… और उसे बिजनेस क्लास की ओर घसीटने की कोशिश की, लेकिन वह काफी बड़ी महिला थीं और उन्हें गलियारे से बाहर नहीं निकाल पाए। दंपती ने बताया कि फ्लाइट क्रू ने महिला के शव को उनके पास खाली सीट पर रख दिया। उन्होंने कहा, ‘क्या आप अपनी सीट बदल सकते हैं?’ और मैंने कहा, ‘हां, कोई बात नहीं। रिंग ने याद किया। फिर उन्होंने महिला को उसी कुर्सी पर बैठा दिया, जिस पर मैं बैठा था।

ऑस्ट्रेलियाई दंपती (couple) ने दावा किया कि फ्लाइट क्रू ने उन्हें शव के पास अपनी सीट पर बैठे रहने के लिए कहा और उड़ान के बाकी चार घंटों तक वे वहीं बैठे रहे।

Related Articles