Home » Koderma News: ड्यूटी के दौरान ट्रैक पार कर रहा था रेलकर्मी, मालगाड़ी से कटकर हो गई मौत

Koderma News: ड्यूटी के दौरान ट्रैक पार कर रहा था रेलकर्मी, मालगाड़ी से कटकर हो गई मौत

by Birendra Ojha
Railway worker killed by freight train in Koderma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां कोडरमा-धनबाद रेलखंड के हीरोडीह स्टेशन पर सोमवार को शाम एक रेलवे कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के जलालपुर निवासी 51 वर्षीय मनोज कुमार (पिता ब्रजकिशोर पांडेय) के रूप में की गई है। वे धनबाद रेल मंडल में सीनियर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ झुमरीतिलैया के गांधी स्कूल रोड में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार सोमवार को ड्यूटी के सिलसिले में कोडरमा से हीरोडीह स्टेशन पहुंचे थे। यहां से उन्हें कोयले से लदी एक रैक लेकर बाझेडीह पावर प्लांट के लिए रवाना होना था। ड्यूटी शुरू करने से पहले वे स्टेशन परिसर में काॅशन आर्डर (सावधानी आदेश) लेने गए थे।
बताया जाता है कि आदेश लेकर वापस लौटते समय वे अपनी गाड़ी की ओर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।

हीरोडीह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने के कारण कर्मचारी अक्सर ट्रैक पार कर ही आवागमन करते हैं। इसी दौरान वे लूप लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी (बीसीएन/EDDU) की चपेट में आ गए। अचानक आई ट्रेन पर उनकी नजर नहीं पड़ी और वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।घटना के बाद उन्हें उसी मालगाड़ी के माध्यम से कोडरमा स्टेशन लाया गया, जहां से तत्काल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव को कोडरमा स्टेशन स्थित जीआरपी पोस्ट लाया गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन स्टेशन पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे माहौल में गम का माहौल छा गया।देर रात शव को सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया, जहां आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद रेलवे विभाग में भी शोक व्याप्त है।

Read Also: Chatra News: इस बार महुआ चुनने गई महिला की हत्या, टांगी से काटकर उतार दिया मौत के घाट

Related Articles

Leave a Comment