लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश (Rain Alert in UP) की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक अलर्ट जारी किया है। आज प्रयागराज समेत बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और सहारनपुर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस-पास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश का अनुमान है।
गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और सोनभद्र जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने के आसार हैं। वहीं वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, शामली सहित कई अन्य जिलों में भी बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है।
मुजफ्फरनगर, बागपत, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और बिजनौर में भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं में भी मौसम विभाग ने गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
Rain Alert in UP: मानसून की गतिविधि बनी रहेगी सक्रिय
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून की ट्रफ लाइन का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गया है, जबकि पूर्वी छोर सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसककर प्रदेश के नजीबाबाद, शाहजहांपुर और कानपुर से होकर गुजर रहा है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है।
पश्चिम बंगाल और झारखंड के समीप स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के कारण आगामी 2-3 दिनों तक पश्चिमी यूपी और दक्षिणी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश (Rain Alert in UP) हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी।
Read Also: Jharkhand weather update : 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

