Home » RANCHI POLITICAL NEWS: डबल इंजन की सरकार देश में बढ़ा रही भ्रष्टाचार, जानें किस नेता ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

RANCHI POLITICAL NEWS: डबल इंजन की सरकार देश में बढ़ा रही भ्रष्टाचार, जानें किस नेता ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

by Vivek Sharma
कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकारों ने आम जनता की जिंदगी तबाह कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार भाजपा की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सिस्टम में गरीब, मजदूर, असहाय और मध्यमवर्ग की जिंदगी सिर्फ आंकड़ों तक सीमित है। विकास के नाम पर वसूली का तंत्र चलाया जा रहा है, जिसमें आम जनता पिस रही है और चंद अरबपति फल-फूल रहे हैं।

इस हत्याकांड का जिक्र

उन्होंने उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। लेकिन आज भी यह सवाल कायम है कि सत्ता का संरक्षण किस वीआईपी को बचा रहा है। कानून सबके लिए समान कब होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी।

कॉर्पोरेट लालच में नियम ताक पर

कांग्रेस नेता ने इंदौर सहित कई राज्यों में जहरीले और दूषित पानी से हो रही मौतों पर चिंता जताई। साथ ही अरावली पहाड़ियों और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां-जहां कॉर्पोरेट लालच पहुंचा, वहां नियमों को रौंद दिया गया। उन्होंने कहा कि खांसी के सिरप से बच्चों की मौत, सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की बदहाली, पुल गिरना, सड़क धंसना और ट्रेन हादसे किसी लापरवाही का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का परिणाम हैं। भाजपा सरकार हर हादसे के बाद सिर्फ फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवजे की औपचारिकता निभा रही है।

READ ALSO: RANCHI SADAR NEWS: कैथ लैब सुविधा वाला ईस्ट जोन का पहला डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बनेगा रांची का सदर, जानें कैसे

Related Articles