RANCHI: 23 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है। साथ ही कहा है कि वे अपना वोटर लिस्ट में नाम, मतदान केंद्र और वोटर आईडी की जांच कर सकते है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रशासन की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in पर सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
मतदाता सबसे पहले वेबसाइट ranchi.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ‘MUNICIPAL ELECTION RANCHI 2026’ सेक्शन में क्लिक करें। यहां ‘VOTER LIST RANCHI 2026’ या ‘Voter List BUNDU’ का विकल्प उपलब्ध होगा।
वार्ड-वार बूथ लिस्ट की जानकारी
वेबसाइट पर वार्ड नंबर के अनुसार बूथ लिस्ट डाउनलोड या देखने की सुविधा है। मतदाता अपना वार्ड नंबर चुनें (उदाहरण: वार्ड 1 से वार्ड 53 तक, रांची नगर निगम के अनुसार)। प्रत्येक वार्ड की लिस्ट में बूथ नंबर, लोकेशन (जैसे स्कूल, सामुदायिक केंद्र आदि) और मैप लिंक उपलब्ध है। इससे मतदाता आसानी से अपने मतदान केंद्र तक पहुंच सकेंगे।
एपिक नंबर से करें जांच
मतदाता को अपने वार्ड सेक्शन में जाकर सर्च टूल का उपयोग करना होगा। यहां एपिक नंबर दर्ज करके सर्च किया जा सकता है यदि नाम सूची में है, तो एपिक नंबर (EPIC Number) दिखाई देगा। एपिक नंबर एक 10-अंकीय अल्फान्यूमेरिक कोड है, जो वोटर आईडी कार्ड पर अंकित होता है।

