RANCHI: रांची पुलिस ने राजधानी में अवैध हथियार के कारोबार का खुलासा कर लिया है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनगड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं इस मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 19 देसी अवैध हथियार, अर्द्धनिर्मित हथियार और उसे बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले सामग्री बरामद की है।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सूचना मिली थी कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर बिक्री कर रहा है। इसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने ग्राम सीताडीह पहुंचकर आरोपी के घर छापा मारा। जहां घर के विभिन्न हिस्सों से अवैध हथियार और सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि हथियारों को घर के पीछे स्थित शौचालय के नीचे छुपाकर रखा गया था। इस मामले में नारायण लोहरा नामक व्यक्ति गिरफ्तारी हुई है। वह अनगड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
READ ALSO: SBI क्रेडिट कार्ड की लापरवाही पड़ी भारी, उपभोक्ता को 2.17 लाख रुपये से अधिक क्षतिपूर्ति देने का आदेश

