Home » RANCHI NEWS: वेस्ट यूजर चार्ज नहीं देने वाले 100 बड़े बकाएदारों को RMC का नोटिस, राज हॉस्पिटल पर 9 लाख बकाया

RANCHI NEWS: वेस्ट यूजर चार्ज नहीं देने वाले 100 बड़े बकाएदारों को RMC का नोटिस, राज हॉस्पिटल पर 9 लाख बकाया

by Vivek Sharma
रांची नगर निगम ने अवैध पोस्टर लगाने पर 62 लोगों को अंतिम नोटिस दिया, जुर्माना नहीं भरने पर ट्रेड लाइसेंस रद्द की चेतावनी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम ने वेस्ट यूजर चार्ज के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी भवन, होटल, हॉस्टल, बैंक्वेट हॉल, बैंक और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज का भुगतान अनिवार्य है। इसके बावजूद कई लोग वेस्ट यूजर चार्ज नहीं दे रहे है। ऐसे में नगर निगम ने शहर के 100 बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजा है। जिन पर लाखों रुपये बकाया है। अब उन्हें 7 दिनों के अंदर बकाया का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। बकाया नहीं चुकाने पर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एमएस नेटविंड सॉफ्ट लैब्स प्राइवेट लिमिटेड नगर निगम के लिए वेस्ट यूजर चार्ज कलेक्ट कर रही है।

पेमेंट के लिए आप्शन

नगर निगम प्रशासक के निर्देश पर अप्रैल 2022 से दिसंबर 2025 तक वेस्ट यूजर चार्ज का भुगतान नहीं करने वाले बकाएदारों की सूची तैयार की गई है। इन सभी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर संपूर्ण बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। भुगतान के लिए नगर निगम ने ऑनलाइन, ऑफलाइन और डोर-स्टेप सुविधा उपलब्ध कराई है। ऑनलाइन भुगतान रांची नगर निगम के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है, जबकि ऑफलाइन भुगतान नगर निगम कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर स्थित काउंटर संख्या-1 पर लिया जा रहा है। इसके अलावा डोर-स्टेप भुगतान के लिए हेल्पलाइन नंबर 0651-3131001 पर संपर्क कर प्रतिनिधि को बुलाया जा सकता है।

ये है टॉप टेन बकाएदार

  • राज हॉस्पिटल-900000
  • हेल्थ पॉइंट-660000
  • प्रधान टावर-450000
  • सिटी मॉल-450000
  • कुमार गर्ल्स हॉस्टल-420000
  • ट्विन टावर-250080
  • एल जी कॉम्प्लेक्स ब्लॉक A,B,C-237600
  • मालाबार कमर्शियल कॉम्प्लेक्स-225000
  • सिंघल हॉस्पिटल-225000
  • सुजाता पिक्चर पैलेस-225000

READ ALSO: JHARKHAND CM NEWS: सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची ट्रिपल आईटी रांची में चयनित सविता, जानें फिर क्या हुआ

Related Articles