Home » RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: होल्डिंग टैक्स बकाया नहीं चुकाने पर रांची नगर निगम ने 2 होटलों का बैंक खाता किया फ्रीज, नहीं कर सकेंगे ट्रांजैक्शन

RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: होल्डिंग टैक्स बकाया नहीं चुकाने पर रांची नगर निगम ने 2 होटलों का बैंक खाता किया फ्रीज, नहीं कर सकेंगे ट्रांजैक्शन

by Vivek Sharma
रांची नगर निगम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

RANCHI: रांची नगर निगम ने बकाया होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने पर दो प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों होटल रेडियंट और ए वन गेस्ट हाउस का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। निगम ने यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत की है। राजस्व शाखा द्वारा 12 दिसंबर 2024 को दोनों प्रतिष्ठानों की मापी कराने के बाद डिमांड नोट दिया गया था। बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किया था। इसके बावजूद दोनों ने टैक्स जमा नहीं कराया। बता दें कि रेडियंट होटल का होल्डिंग नंबर 0140005190000A01 है, जिसका बकाया 4,82,770 रुपये है। वहीं ए वन गेस्ट हाउस का होल्डिंग 0140005189000A01 है। जिसका बकाया राशि 2,04,096 रुपये है। निगम की ओर से बताया गया कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत प्रतिष्ठान बकाया राशि जमा किए बिना खाते से कोई लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles