Home » RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: अब गंदे टॉयलेट से मिलेगा छुटकारा, हर आधे घंटे में होगी सफाई

RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: अब गंदे टॉयलेट से मिलेगा छुटकारा, हर आधे घंटे में होगी सफाई

सुलभ इंटरनेशनल को नगर निगम का निर्देश, पब्लिक टॉयलेट की सफाई पर दें ध्यान

by Vivek Sharma
PUBLIC TOILET RANCHI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची में अब लोगों को गंदे पब्लिक टॉयलेट की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। रांची नगर निगम ने शहर के सभी कम्युनिटी और मॉड्यूलर टॉयलेट की साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। निगम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब हर आधे घंटे में टॉयलेट की सफाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हर यूजर को स्वच्छ और हाइजेनिक टॉयलेट की सुविधा मिल सके। इससे लोगों को इंफेक्शन होने का खतरा नहीं होगा। वहीं ओपन यूरिनेशन में भी कमी आएगी। बता दें कि गंदे टॉयलेट की वजह कई बार लोग पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने से बचते हैं।

350 से अधिक मॉड्यूलर और कम्युनिटी टॉयलेट

नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में 350 से अधिक मॉड्यूलर और कम्युनिटी टॉयलेट संचालित हो रहे हैं। इनकी साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशनल को सौंपी गई है। हाल के दिनों में कई स्थानों से टॉयलेट की गंदगी और दुर्गंध को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद निगम ने सुलभ इंटरनेशनल को सख्त निर्देश देते हुए नियमित मॉनिटरिंग और समय पर सफाई सुनिश्चित करने को कहा है।

निगम की असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण कुमारी ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन इन टॉयलेट का उपयोग करते हैं। बाजार, बस स्टैंड, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित इन टॉयलेट की स्वच्छता सीधे तौर पर पब्लिक हेल्थ से जुड़ी है। यदि साफ-सफाई में लापरवाही बरती जाती है, तो संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

यूनिफॉर्म में तैनात रहेंगे कर्मचारी

नए निर्देशों के तहत प्रत्येक टॉयलेट पर सुलभ के कर्मचारी यूनिफॉर्म में तैनात रहेंगे। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि टॉयलेट परिसर साफ-सुथरा रहे, पानी की उपलब्धता बनी रहे और हैंडवॉश, सैनिटाइजर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। हर 30 मिनट पर सफाई की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसकी निगरानी भी की जाएगी। इसके अलावा बीच में भी टॉयलेट को चेक किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को साफ-सुथरा रखने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि सफाई में कोताही पाई गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

READ ALSO: RANCHI BJP NEWS: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निकाय चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप, दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Comment