RANCHI: नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 अंतर्गत तहत मेयर पद के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी के पास जाकर 8 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिये। नाम वापस लेने वालों में अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुण्डा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप, संजय कुमार टोप्पो शामिल है।
वहीं मेयर पद के लिए बचे 11 कैंडिडेट्स में रमा खलखो, देवी दयाल मुण्डा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो और सुजीत बिजय आनंद कुजूर शामिल है।
शनिवार को मिलेगा चुनाव चिन्ह
कैंडिडेट्स को चुनाव चिन्ह आवंटन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 फरवरी को किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी कैंडिडेट्स से आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन करने की अपील की गई है।
READ ALSO: Dhanbad Crime : निरसा में अवैध कोयला खनन कर रहे युवक की पत्थर से दब कर मौत

