Home » RANCHI NAGAR NIGAM: टैक्स कलेक्शन बढ़ाने को लेकर उप प्रशासक ने की बैठक, एजेंसी को दिया टास्क

RANCHI NAGAR NIGAM: टैक्स कलेक्शन बढ़ाने को लेकर उप प्रशासक ने की बैठक, एजेंसी को दिया टास्क

बड़े बकाएदारों के खिलाफ एजेंसी को कार्रवाई करने का निर्देश

by Vivek Sharma
RMC MEETING
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: टैक्स कलेक्शन को गति देने और निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर रांची नगर निगम में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें राजस्व शाखा और टैक्स कलेक्शन कर रही एजेंसी के कर्मी शामिल हुए। उप प्रशासक ने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए एजेंसी को सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एजेंसी सभी वार्डों में गैप असेसमेंट करते हुए बकाएदारों से टैक्स वसूली सुनिश्चित करें। इसके लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि बड़े बकाएदार जो टैक्स भुगतान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, उनके विरुद्ध झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 की धारा 184 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।

100 करोड़ का लक्ष्य

उन्होंने प्लान और रणनीति के तहत चालू वित्तीय वर्ष के 100 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया। एजेंसी के प्रतिनिधियों को कहा गया कि निगम क्षेत्रांतर्गत सभी अंडर एसेस्ड प्रॉपर्टी के भवनों का समुचित असेसमेंट सुनिश्चित करें। वार्ड वार कैंप आयोजित कर होल्डिंग टैक्स निर्धारण हेतु आवेदन प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, निगम के कर संग्रहकर्ता, श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के प्रतिनिधि सहित राजस्व शाखा के सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

READ ALSO: Chaibasa Nagar Nikay Election : शस्त्र जमा नहीं करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस रद्द कर जब्त होंगे हथियार

Related Articles