Home » Ranchi Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : रांची में 9 बजे तक 7.28% मतदान

Ranchi Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : रांची में 9 बजे तक 7.28% मतदान

by Nikhil Kumar
Ranchi Nagar Nikay Chunav 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। तड़के से ही महिला, पुरुष और युवा मतदाता अपने-अपने वार्डों के बूथों पर मतदान करने पहुंच रहे हैं। शहर की ‘अपनी सरकार’ चुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। 9 बजे तक मतदान प्रतिशत ज्यादा नहीं है। रांची नगर निगम में 7.28% और बुंडू नगर पंचायत में 11.74% मतदान हुआ है।

रातू रोड, किशोरगंज, पिस्का मोड़ और बजरा स्थित मतदान केंद्रों पर सुबह के समय ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई बूथों पर लोग निर्धारित समय से पहले पहुंचकर लाइन में खड़े दिखे। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में अलग उत्साह देखा जा रहा है, वहीं बुजुर्ग मतदाता भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।

मतदाताओं का कहना है कि वे स्थानीय विकास की उम्मीद के साथ घरों से निकले हैं। सड़क, नाली, जलजमाव, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे चुनाव में प्रमुख हैं। लोगों को उम्मीद है कि चुने गए पार्षद, मेयर और अध्यक्ष वार्ड स्तर की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राजधानी रांची में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। पूरी प्रक्रिया झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में चल रही है। उधर प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ वार्डों का दौरा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि मतदान केंद्रों के आसपास आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन सतर्क है। इस बार चुनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है—कतार व्यवस्था, पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की भागीदारी बढ़ने के साथ ही देर रात तक यह पता चलेगा कि मतदान प्रतिशत कितना रहा।

Read Also– Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : 48 निकायों में मतदान शुरू, 43 लाख मतदाता तय करेंगे 6,124 उम्मीदवारों का भविष्य

Related Articles

Leave a Comment