Home » RANCHI PAHARI MANDIR NEWS: महा शिवरात्रि पर पहाड़ी में गूंजा हर-हर महादेव

RANCHI PAHARI MANDIR NEWS: महा शिवरात्रि पर पहाड़ी में गूंजा हर-हर महादेव

सुबह से ही बाबा का जलाभिषेक करने को उमड़ी भीड़

by Vivek Sharma
पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखते बन रही थी। चारों ओर हर-हर महादेव व बम-बम भोले गूंजता रहा। भक्तों की भीड़ भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए जुटी। ऐसे में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए अरघा लगाया गया था। जिससे कि लोग दूर से ही बाबा का जलाभिषेक कर सके।

गंगाजल, दूध और बेलपत्र की डिमांड

भोलेनाथ का जाप करते हुए सभी भक्त पूजा करते नजर आए। पूजा को लेकर सबसे ज्यादा डिमांड गंगाजल, दूध और बेल पत्र की रही। फूल और फल के भी दाम आसमान छू रहे थे। स्वयंसेवकों और मंदिर समिति के सदस्यों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। लोगों के लिए जल की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही की गई थी। पेयजल और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और मार्गों पर पुलिस बल की गई है। वहीं हर जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जबकि चढ़ने और उतरने के लिए अलग मार्ग निर्धारित किए गए है। जिससे कि किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

Related Articles

Leave a Comment