Home » Ranchi Crime: रांची में क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी व फायरिंग से दहशत

Ranchi Crime: रांची में क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी व फायरिंग से दहशत

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

घटना पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिरला मैदान और ओटीसी ग्राउंड से जुड़े कुछ युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर हाथापाई और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झड़प के दौरान कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और अपने घरों में दुबक गए। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा की भावना देखी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सीसीटीवी के फुटेज खंलागे जा रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल युवकों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।


Related Articles

Leave a Comment