Home » RANCHI CRIME NEWS: रांची में प्रिंस खान गिरोह हुआ एक्टिव, कारोबारी से मांगी इतने लाख की रंगदारी

RANCHI CRIME NEWS: रांची में प्रिंस खान गिरोह हुआ एक्टिव, कारोबारी से मांगी इतने लाख की रंगदारी

पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

by Vivek Sharma
प्रिंस खान गिरोह
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची में कुख्यात प्रिंस खान गिरोह एक बार फिर एक्टिव हो गया है। कांके थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार कांके निवासी मनोज कुमार के बेटे हर्षित भदानी के मोबाइल पर 22 मार्च को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को दुबई से बोल रहा प्रिंस खान बताया और 20 लाख रुपये की मांग की।

मैसेज में स्पष्ट तौर पर धमकी दी गई कि यदि एक घंटे के भीतर हां या ना में जवाब नहीं दिया गया तो रांची में पहले हुई एक रेस्टोरेंट में हत्या जैसी घटना दोहराई जाएगी। साथ ही पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। घटना के बाद मनोज कुमार ने कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच की जा रही है। व्हाट्सएप मैसेज भेजने वाले नंबर की पहचान करने और उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

READ ALSO: RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: हिंदपीढ़ी में नाला निर्माण का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, डीआरएमटी के अभियान से बढ़ा नगर निगम का राजस्व

Related Articles

Leave a Comment