Home » RANCHI RAIL NEWS : रेलवे चला रहा रांची से 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, क्या आपने बुक कराया टिकट

RANCHI RAIL NEWS : रेलवे चला रहा रांची से 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, क्या आपने बुक कराया टिकट

रेलवे ने ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया

by Vivek Sharma
होली स्पेशल ट्रेन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : रांची रेल मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए तत्पर है। आगामी होली पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा को लेकर रांची रेल मंडल से अलग अलग जगहों के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। अगर आपने अपना टिकट बुक नहीं कराया तो अभी भी मौका है। रेलवे ने ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

 ये रही ट्रेनों की लिस्ट

1. ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/03/2026 से दिनांक 31/03/2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को हटिया से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 9 ट्रिप चलेगी। 

2. ट्रेन संख्या 08186  दुर्ग-हटिया स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04/03/2026 से दिनांक 01/04/2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से प्रस्थान करेगी जो कुल 9 ट्रिप चलेगी। 

3.  ट्रेन संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर  स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 02/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार को संतरागाछी से प्रस्थान करेगी जो कुल 5 ट्रिप चलेगी। 

4. ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05/03/2026 से 02/04/2026 तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से प्रस्थान करेगी जो कुल 5 ट्रिप चलेगी। 

5. ट्रेन संख्या 08105 रांची-झंझारपुर (बिहार) होली स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 02/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी, जो कुल 05 ट्रिप चलेगी। 

6. ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर-रांची होली स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 03/03/2026 से 31/03/2026 तक प्रत्येक मंगलवार को झंझारपुर से प्रस्थान करेगी। ये 5 ट्रिप चलेगी। 

7. ट्रेन संख्या 03253  पटना-चर्लपल्ली (हैदराबाद, तेलंगाना) होली स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 09/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को पटना से  प्रस्थान करेगी, जो कुल 7 ट्रिप चलेगी। 

8. ट्रेन संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना होली स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/03/2026 से 01/04/2026 तक प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से  प्रस्थान करेगी जो कुल 4  ट्रिप चलेगी। 

9. ट्रेन संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना होली स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 13/03/2026 से 27/03/2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 3 ट्रिप चलेगी। 

10. ट्रेन संख्या 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/02/2026, 28/02/2026 एवं 01/03/2026 को चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 3 ट्रिप चलेगी। 

11. ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/02/2026, 03/03/2026 एवं 04/03/2026 को रक्सौल से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का परिचालन 3 ट्रिप होगा। 

12. ट्रेन संख्या 08861 गोंदिया-पटना होली स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/03/2026 (सोमवार) को गोंदिया (महाराष्ट्र) से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन केवल 1 ट्रिप चलेगी।

13. ट्रेन संख्या 08862 पटना-गोंदिया होली स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/03/2026 (मंगलवार) को पटना से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन केवल 1 ट्रिप चलेगी। 

14. ट्रेन संख्या 08629 रांची-गोरखपुर होली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। ये कुल 5 ट्रिप चलेगी। 

15. ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर-रांची होली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04/03/2026  से 01/04/2026 तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 5 ट्रिप चलेगी। 

16. ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर-कटिहार (बिहार) होली स्पेशल (वाया मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार को टाटानगर से प्रस्थान करेगी जो 5 ट्रिप चलेगी। 

17. ट्रेन संख्या 08182 कटिहार-टाटानगर होली स्पेशल (वाया – मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/03/2026 से 31/03/2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कटिहार से प्रस्थान करेगी जो 5 ट्रिप चलेगी। 

18. ट्रेन 07051 तिरुपति-रक्सौल होली फेस्टिवल स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारम्भ दिनांक 21/02/2026, 28/02/2026 एवं 07/03/2026 (प्रत्येक शनिवार) को तिरुपति (आंध्र प्रदेश) से प्रस्थान करेगी जो 3 ट्रिप चलेगी। 

19. ट्रेन संख्या 07052  रक्सौल-तिरुपति होली फेस्टिवल स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारम्भ दिनांक 24/02/2026, 03/03/2026 एवं 10/03/2026 (प्रत्येक मंगलवार) को रक्सौल से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 3 ट्रिप चलेगी। 

20. ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद होली स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 28/02/2026 से 31/03/2026 तक प्रतिदिन भुवनेश्वर (ओडिशा) से प्रस्थान करेगी। जो 32 ट्रिप चलेगी। 

21. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर होली स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक  01/03/2026  से 01/04/2026 तक प्रतिदिन धनबाद से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन 32 ट्रिप चलेगी।

Related Articles

Leave a Comment