Home » RANCHI RAMNAVMI NEWS: रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ये कर रखी है तैयारी

RANCHI RAMNAVMI NEWS: रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ये कर रखी है तैयारी

डीसी ने अधिकारियों को दिया निर्देश, जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं को न हो असुविधा

by Vivek Sharma
DC RANCHI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को शहर के विभिन्न शहरी क्षेत्रों का दौरा कर विधि-व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कई वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने शहर के प्रमुख जुलूस मार्गों और धार्मिक स्थलों तपोवन मंदिर, महावीर चौक, मेडिकल चौक मंदिर, डोरंडा क्षेत्र के मंदिर और विभिन्न अखाड़ों के मार्गों की व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रामनवमी जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित की जाएं।

मंदिर समिति से ली जानकारी

उपायुक्त ने मंदिर समितियों के सदस्यों से बातचीत कर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, सीसीटीवी निगरानी और आवागमन की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन हर संभव सहयोग उपलब्ध कराएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मैजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की तैनाती पूरे जिले में की गई है।

यातायात प्रबंधन दुरुस्त रखने के निर्देश

जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विशेष रूप से रास्तों को सुगम बनाने, बैरिकेडिंग करने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर रांची में निकलने वाली शोभायात्रा ऐतिहासिक और भव्य होती है, इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी और सर्वधर्म सद्भावना समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा और जुलूस का स्वागत किया जाएगा।

READ ALSO: RANCHI CRIME NEWS: चोरों ने पिठोरिया बिजली ग्रिड को बनाया निशाना, 1000 किलो कॉपर कॉयल की कर ली चोरी

Related Articles

Leave a Comment