Home » RANCHI NEWS: शंकर नायक हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दंपती को किया गिरफ्तार

RANCHI NEWS: शंकर नायक हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दंपती को किया गिरफ्तार

मृतक शंकर का अपनी भाभी गीता देवी के साथ चल रहा था प्रेम-प्रसंग

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में शंकर नायक हत्याकांड का खुलासा, भाभी ने प्रेम प्रसंग के कारण जहर मिलाकर हत्या की, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में शंकर नायक हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दंपत्ती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक शंकर नायक का अपनी भाभी गीता देवी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गीता देवी नहीं चाहती थी कि शंकर नायक शादी करके अपना परिवार बसाए, इसलिए उसने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शंकर को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

क्या है पूरा मामला

9 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि लोधमा गांव में शंकर नायक की जहर खाने से मौत हो गई। परिजन शंकर को लेकर जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुकरा नायक की शिकायत पर गीता देवी, बलदेव मछुवा और सोहिनी कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच में पाया कि गीता देवी और शंकर नायक के बीच करीब तीन साल से अवैध संबंध थे। जब शंकर ने शादी करने की योजना बनाई, तो गीता देवी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद गीता देवी और बलदेव मछुवा ने शंकर को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

READ ALSO: RANCHI SHOCKING NEWS: रांची में फाइलेरिया के 2801 एक्टिव केस, जड़ से खत्म करना विभाग के लिए बना चुनौती

Related Articles

Leave a Comment