Home » RR VS MI: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हराया, अंकतालिका में टॉप पर राजस्थान

RR VS MI: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हराया, अंकतालिका में टॉप पर राजस्थान

by Rakesh Pandey
RR VS MI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : RR VS MI/ आईपीएल 2024 में सोमवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नौ विकेट पर 179 रन बनाए। मुंबई इंडियन्स की ओर से तिलक वर्मा ने 65, जबकि निहाल वढेरा ने 49 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा ने पांच विकेट चटकाए।

राजस्थान की यह 8 मैचों में सातवीं जीत है। वह 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। टीम को अब तक सिर्फ एक मैचों में हार मिली है। राजस्थान प्लेऑफ में पहु्ंचने के करीब है। दूसरी ओर, मुंबई को 8 मैचों में पांचवीं हार मिली है। उसे तीन मुकाबलों में ही जीत मिली है। मुंबई के 6 अंक हैं। अब प्लेऑफ में उसका पहुंचा काफी कठिन है। वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। इस सीजन में राजस्थान और मुंबई के बीच दूसरा मैच था। राजस्थान ने दोनों मैच अपने नाम किए। उसने वानखेड़े स्टेडियम में भी हार्दिक पांड्या की टीम को हराया था।

मुंबई की बल्लेबाजी (RR VS MI)

मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और ईशान किशन फ्लॉप रहे। रोहित 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, किशन 0 पर ही आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए सूर्यकुमार यादव 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और नेहाल वधेरा का तूफान देखने को मिला। तिलक ने मुंबई के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में कुल 65 रन बनाए।

9 विकेट पर 179 रन

पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संदीप शर्मा ने पांच विकेट झटके। आखिरी ओवर में संदीप शर्मा ने मुंबई इंडियंस के तीन बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई। मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। उनके अलावा नेहाल वढेरा ने 49 रन बनाए।

राजस्थान की पारी

राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंद में नाबाद 104 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और 7 छक्के निकले। वहीं, कप्तान संजू सैमसन 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई ने पहले खेलने के बाद 179 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने आठ गेंद शेष रहते आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई को जायसवाल और बटलर का कैच छोड़ना भारी पड़ गया।

राजस्थान के बल्लेबाजों के सामने ये टारगेट छोटा साबित हुआ। जोस बटलर ने 35 रनों की पारी खेली। इन तीन बल्लेबाजों ने इस टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

READ ALSO: अलीगढ़ में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-विपक्ष की नजर आपकी प्रॉपर्टी पर

Related Articles